टी20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस बार यह मेगा इवेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव जो साल 2024 टी20 वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा थे वह कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे।
          अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को बाहर किया गया है। संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा है। ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि शुभमन गिल इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं और पिछले वल्र्डकप में भी नहीं खेले थे। यह टीम वर्ल्डकप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में यूएई से अपना पहला मैच खेलेगा। फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

          टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

          सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

          सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...