टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से, खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया

      Date:

          मुंबई (एजेंसी)। आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी। अब तक टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम अपना खिताब बरकरार नहीं रख सकी है। टीम इंडिया की पहली चुनौती अमेरिका के खिलाफ होगी।

          टी-20 वर्ल्ड कप

          गौरतलब है कि पिछले वर्ल्ड कप में अमेरिका ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। अमेरिकी टीम में केवल 4 खिलाड़ी अमेरिका में जन्मे हैं, जबकि बाकी 11 खिलाड़ी अन्य देशों से आए हुए हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर अमेरिका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने पावरप्ले के भीतर ही रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया था।

          हालिया फॉर्म में भारतीय टीम जबरदस्त नजर आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 दिन पहले रायपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन के लक्ष्य को महज 15.2 ओवर में हासिल कर लिया था। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम ने कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। इस दौरान टीम इंडिया ने 8 टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं, जिनमें से 4 सीरीज विरोधी टीम के घर में हुईं। कुल 34 मुकाबलों में भारत ने 25 में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार मिली है। एक मुकाबला टाई रहा और 2 मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए।

          टी20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...