UPSSSC ने बोरिंग तकनीशियन भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

          वैकेंसी डिटेल्स

          कैटेगरी का नामपदों की संख्या
          अनारक्षित (UR)163
          आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)40
          अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)107
          अनुसूचित जाति (SC)82
          अनुसूचित जनजाति (ST)10
          कुल402

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • 10वीं पास
          • उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (UPPET) 2025 का स्कोर कार्ड हो
          • राजकीय प्राविधिक केंद्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर द्वारा दिया गया नलकूप मैकेनिक कोर्स में सर्टिफिकेट या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई प्रमाण पत्र हो। यामशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन, टर्नर में से किसी में भी उत्तर प्रदेश या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया गया न्यूनतम दो साल का (ITI) सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार द्वार दिया गया तीन वर्ष का नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

          सैलरी 

          • 19900- 63200 रुपए प्रति माह
          • इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • PET-2025 के अंकों के आधार पर
          • मेन्स एग्जाम
          • मेरिट लिस्ट जारी

          फीस 

          • सभी वर्ग के लिए 25 रुपए

          एग्जाम पैटर्न 

          पार्ट – 1सब्जेक्टक्वेश्चन नंबरटोटल मार्क्स
          पार्ट-1
          (विषयगत ज्ञान)
          विद्युत की मौलिक अवधारणाएं55
          आधार सुरक्षा परिचय1010
          इंजीनियरिंग धातु55
          इकाई प्रणाली55
          पदार्थ विज्ञान55
          द्रव्यमान, भार एवं घनत्व55
          चाल और वेग55
          कार्य, शक्ति और ऊर्जा55
          ऊष्मा और तापमान55
          बल55
          तापमानमापी उपकरण55
          चक्रीय गति55
          पार्ट-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, समसामयिक तकनीकी विकास1515
          पार्ट-3उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी1515
          टोटल100100

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
          • Applicant Authentication/Login Through PET Registration Number के टैब पर जाएं।
          • पीईटी 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें।
          • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
          • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फीस जमा करके फॉर्म भरें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          UPSSSC ने अकाउंटेंट के 7994 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 69 हजार से ज्यादा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related