एसीबी की कार्रवाई, एक लाख रिश्वत लेते तहसील का बाबू पकड़ाया

      Date:

      सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दरिमा तहसील में पदस्थ लिपिक अनिल गुप्ता को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डीईओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक अखिलेश सोनी से एसीबी की संभावित कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

          एसीबी

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल गुप्ता ने 10 मार्च को अखिलेश सोनी को फोन कर कलेक्टोरेट चौक के पास मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसका भतीजा एसीबी कार्यालय में पदस्थ है और सोनी के खिलाफ जल्द ही ट्रैप या रेड की कार्रवाई होने वाली है। इस दौरान उसने मामले को सेट कराने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की। बताया गया कि लगातार दबाव बनाए जाने के बाद सौदा 1 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद अखिलेश सोनी ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी।

          शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई

          शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया। शुक्रवार देर शाम कलेक्टोरेट चौक स्थित लाइब्रेरी के पास जैसे ही अखिलेश सोनी ने आरोपी को 1 लाख रुपये दिए अनिल गुप्ता ने रकम अपनी गाड़ी की डिक्की में रख ली। इसी दौरान एसीबी के डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा और डिक्की से 1 लाख रुपये बरामद कर लिए। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          एसबीआई में 2 करोड़ 6 लाख का घोटाला, 8 महीने से फरार कैशियर को एसीबी ने दबोचा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...