कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देना लक्ष्य : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • कलेक्टर की अध्यक्षता में श्रम, कौशल विकास और उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में श्रम विभाग, कौशल विकास एवं उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चालू वर्ष की कार्ययोजनाओं की जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          कलेक्टर ने श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मेधावी छात्र योजना, श्रमिक आवास योजना, अटल उत्कृष्ट योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पंजीकृत श्रमिकों और उनके बच्चों को प्राथमिकता के साथ योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही श्रमएव जयते पोर्टल पर सभी प्रविष्टियां समयबद्ध रूप से दर्ज करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

          कलेक्टर ने दर्री-बरमपुर सड़क व पुल परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

          कलेक्टर दुदावत ने लाइवलीहुड कॉलेज के अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में चिन्हांकित हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, कमर्शियल ड्राइवर, मोबाइल रिपेयरिंग, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स में प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विभाग को औद्योगिक इकाइयों और इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्रेड्स में प्रशिक्षण देने, दीर्घकालिक और सतत आजीविका परिणाम सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए एक व्यवस्थित एवं दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सहित श्रम, कौशल विकास एवं उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

          उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर बल

          बैठक में कलेक्टर ने उद्योग विभाग की योजनाओं की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोडऩे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को बैंक ऋण, सब्सिडी और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग करें। साथ ही युवाओं को प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देकर उद्यमिता संस्कृति को मजबूत किया जाए। कलेक्टर दुदावत ने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय युवाओं तक प्रभावी पहुंच और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          कलेक्टर ने बरपाली धान उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...