दिल्ली ब्लास्ट : 4 जगहों पर बनी थी विस्फोट की योजना, दो-दो के बनाए थे गिरोह

      दिल्ली में 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में थे

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। दिल्ली ब्लास्ट में एक और नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार 8 संदिग्धों ने 4 जगहों पर विस्फोट करने की योजना बनाई थी। इनके द्वारा दो- दो के ग्रुप में चार शहरों में जाने का प्लान था। जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि प्रत्येक समूह अपने साथ कई आईईडी ले जाने वाला था।
          सूत्रों के अनुसार लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए थे और सभी ने मिलकर ये रुपये उमर को सौंपे गए थे। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से आईईडी तैयार करने के लिए तीन लाख रुपये का 20 क्विंटल से ज्यादा नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम उर्वरक खरीदा। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था। इस बीच जांच में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर उमर 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर दिल्ली में मुंबई के 2008 के 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में था। इसीलिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक जमा किया गया था। जांचकर्ताओं को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तहत पकड़े गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में इस साजिश का पता चला है। एजेंसियों के मुताबिक, लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर उनके निशाने पर थे। देशभर में रेलवे स्टेशनों और शॉपिंग मॉल्स को भी निशाना बनाने की तैयारी थी।

          दिल्ली ब्लास्ट : एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री, घायलों से की मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...