Saturday, February 7, 2026

सुप्रीम कोर्ट : 16 साल से लंबित मामले पर मुख्य न्यायाधीश ने जताई नाराजगी, बोले- कानूनी सिस्टम का मजाक बना रखा है

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 16 साल से लंबित एसिड अटैक के एक मामले की सुनवाई के दौरान कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि 2009 का ट्रायल अब तक चल रहा है। यह शर्म की बात है। उन्होंने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि कानूनी सिस्टम का मजाक बना रखा है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि क्या मजाक है ये हमारे कानूनी सिस्टम का। यह तो शर्म की बात है। 2009 का ट्रायल आज भी चल रहा है। अगर राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) ही ऐसे मामलों को संभाल नहीं पा रही तो फिर कौन करेगा?
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि देशभर में एसिड अटैक मामलों की स्थिति जानना जरूरी है और इस पर अहम निर्देश जारी किए। उनके आदेश में देश के सभी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल्स से एसिड अटैक पीडि़तों के लंबित ट्रायल की पूरी जानकारी मांगी गई। इसके साथ ही हर लंबित केस की स्टेज, देरी का कारण और अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजने के निर्देश दिए गए। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पीडि़तों को न्याय दिलाने में देरी अस्वीकार्य है और ऐसे मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

जजों का काम बेहद तनावपूर्ण : जस्टिस सूर्यकांत

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...