बीजापुर : मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़कर हुई 16

      सर्चिंग में मिले 4 और शव, 3 जवान भी हुए शहीद

      Date:

          बीजापुर। बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम साय ने कहा कि उनके साहस को नमन करते हैं और उनके परिवार को इस शोक को सहने की भगवान शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करते हैं। वहीं ऑपरेशन में मिली सफलता पर सीएम साय ने कहा कि लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं, हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है, बड़ी संख्या में नक्सली न्यूट्रलाइज हुए हैं।

          बीजापुरउपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बीजापुर में ऑपरेशन के दौरान 16 नक्सली मारे गए हैं। बहादुर जवानों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। हमने तीन जवानों को खोया, नक्सलियों की यह कायराना हरकत है। जवानों की शहादत को जाया जाने नहीं देंगे। बता दें कि बीजापुर के गंगालूर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। पहले 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी, लेकिन सर्चिंग आगे बढऩे के बाद अब यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सुरक्षाबलों को आज 4 और माओवादियों के शव मिले हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि डीआईजी कमलोचन कश्यप ने की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

          बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी

          इस मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। वहीं डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं, हालांकि दोनों अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मुठभेड़स्थल से बरामद हथियारों में SLR, INSAS और 303 राइफलें शामिल हैं। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। इलाके में अभी भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है।

          बीजापुर में 41 नक्सलियों ने हथियार डाले

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...