अहमदाबाद (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्डकप का खिताबी मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6: 30 बजे किया जाएगा। टी-20 फॉर्मेट के आईसीसी फाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।
भारतीय टीम अब तक दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है और यह उसका चौथा फाइनल होगा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है और उसे अभी भी अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है। इससे पहले 2021 में उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर अलग नजर आती है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। ये मुकाबले 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। खास बात यह है कि 2016 में न्यूजीलैंड ने भारत की मेजबानी में ही टीम इंडिया को शिकस्त दी थी।
टी-20 वर्ल्डकप : भारत फाइनल में, मुख्यमंत्री साय सहित कई नेताओं ने दी बधाई

