दंपति साप्ताहिक बाजारों में खपाते थे नकली नोट, रंगे हाथों पकड़ाए

      Date:

      • कर्ज बढऩे पर यूट्यूब से नकली नोट छापना सीखा, नोटों पर लगाते थे मिट्टी

          दुर्ग-भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्ग पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अपने घर में ही कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट छापते थे और उन्हें भोले-भाले ग्रामीणों के बीच साप्ताहिक बाजारों में असली बताकर खपाते थे। पुलिस ने इनके पास से 1.70 लाख रुपये के नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन बरामद की है।

          नकली नोटजानकारी के अनुसार नकली नोट छापने वाले रायपुर के पति-पत्नी पकड़ाए हैं। कर्ज बढऩे पर यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीख लिया। 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट छापकर साप्ताहिक बाजार में छोटे व्यापारियों के खपाते थे। मामला रानीतराई थाना क्षेत्र का है। शातिर पति-पत्नी ने किसी को शक न हो, इसके लिए नोटों पर मिट्टी तक लगा देते थे। इससे वे पुराने और चलन के नोट लगे। इस तरह बाजार में कई नकली नोट खपा दिए गए। नोटों की खराब प्रिंट क्वालिटी और छूने में अलग एहसास से व्यापारी सतर्क हो गए। दुर्ग के साप्ताहिक मार्केट में हल्ला हुआ। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने बाजार में ही दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने 1 लाख 70 रुपए से ज्यादा के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर बरामद किया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...