Friday, February 6, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

Date:

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें उत्तर बिहार के तीन जिलों मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा की 31 सीटें भी शामिल हैं। इस चरण में कुल 16 मंत्री मैदान में हैं, जिनमें उत्तर बिहार के सात हैं। दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है।
बता दें कि कुढऩी से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू सिंह, जाले से नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, दरभंगा नगर से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी, सरायरंजन से जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कल्याणपुर से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी और बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी हैं। मुजफ्फरपुर के दोनों मंत्री भाजपा और समस्तीपुर के जदयू के टिकट पर मैदान में हैं। दरभंगा में दो मंत्री भाजपा और एक जदयू कोटे से हैं। मुजफ्फरपुर के कांटी में दो पूर्व मंत्रियों (जदयू से अजित कुमार और राजद से इसराइल मंसूरी) की भी टक्कर है।

दोनों उपमुख्यमंत्री भी इसी चरण में 

अन्य मंत्रियों में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के भाग्य का फैसला भी पहले चरणे में ही होगा। सम्राट तारापुर से हैं, उनके सामने राजद के अरुण कुमार और जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह हैं। वहीं, लखीसराय में विजय सिन्हा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीश को उतारा है। सिवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का मुकाबला राजद के अवध बिहारी चौधरी से है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा सोनबरसा में हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ, नालंदा सीट से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भोरे, आइटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से मैदान में हैं। साहेबगंज में मंत्री के सामने राजद के पृथ्वीनाथ राय हैं। कुढऩी में भाजपा उम्मीदवार मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के सामने राजद के सुनील कुमार सुमन मुकाबले में हैं। समस्तीपुर के सरायरंजन और कल्याणपुर में जदयू से दो मंत्री हैं और उनका मुकाबला पुराने प्रतिद्वंद्वी क्रमश: राजद के अरविंद सहनी और भाकपा (माले) के रंजीत राम से है। दरभंगा की जाले सीट पर मंत्री जीवेश कुमार के सामने कांग्रेस के ऋषि मिश्रा हैं। बहादुरपुर में मंत्री मदन सहनी के सामने लालू प्रसाद यादव के विश्वस्त राजद के भोला यादव हैं। वे 2015 में यहां से जीत चुके हैं। इस सीट पर जन सुराज से मो. आमिर हैदर भी मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़े। दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी छठी बार विधानसभा पहुंचने के लिए जोर लगाए रहे। दूसरी ओर महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी उमेश सहनी और जन सुराज पार्टी से सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आरके मिश्रा हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव : प्रशांत किशोर दो जगह बने मतदाता!

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...