Friday, February 6, 2026

कोलकाता टेस्ट : भारत और द. अफ्रीका के बीच पहला मैच कल से

भारत को घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं मिली है हार

Date:

कोलकाता (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। कोलकाता के ईडन गार्डेन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होगा। दोनों ही टीमें इस मैच में हिस्सा लेने के लिए कुछ दिन पहले कोलकाता पहुंच चुकी हैं। कोलकाता टेस्ट मैच को लेकर सभी की नजरें यहां की पिच को लेकर भी टिकी हुई हैं। जिसको लेकर ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ये स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। ऐसे में दोनों ही टीमों की नजरें प्लेइंग 11 में अधिक से अधिक स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने पर रहने वाली हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डेन स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो ये अब तक बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। जिसमें गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है। वहीं पहले दिन के खेल में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सुबह के समय मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं खेल आगे बढऩे के साथ जब गेंद पुरानी होगी तो उससे स्पिनर्स हावी हो सकते हैं। इसके अलावा कोलकाता टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन के खेल में स्पिन गेंदबाजों का सामना करना बल्लेबाजों के आसान नहीं रहेगा। अभी तक यहां पर भारतीय टीम ने कुल 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 13 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रही है तो वहीं 9 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 20 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। ईडन गार्डेन स्टेडियम में खेले गए अभी तक के टेस्ट मैचों में सिर्फ 5 बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने चौथी पारी में टारगेट का पीछा करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया है।

ईडन गार्डेन में भारत का पलड़ा भारी

भारतीय टीम का घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया ने घर पर अफ्रीकी टीम के खिलाफ कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 11 को वह जीतने में कामयाब हुए हैं तो वहीं सिर्फ 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। भारतीय टीम ने घर पर पिछले 15 सालों से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हार का सामना नहीं किया है।

ऋषभ पंत को फिर लगी चोट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...