प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा बनाए रखने में विफल : प्रियंका गांधी

      कांग्रेस महासचिव ने बिहार के कटिहार में चुनावी रैली को किया संबोधित

      Date:

          कटिहार (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के कटिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस वही संघर्ष कर रही है, जो महात्मा गांधी ने कभी अन्याय और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ा था।
          प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी सार्वजनिक उपक्रमों को अपने कुछ कॉरपोरेट मित्रों के हवाले कर रहे हैं, जिससे आम जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जनता की संपत्ति को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं, जबकि देश के आम लोग इसका भाड़ा चुका रहे हैं। प्रधानमंत्री के हालिया भाषणों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पद की गरिमा बनाए रखने में विफल हैं। उन्होंने आलोचना की कि प्रधानमंत्री कट्टा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो लोगों को भड़काने के लिए है। प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए। इस रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की।

          आपके बिना वो सरकार नहीं बना सकते इसलिए पैसे दे रहे : प्रियंका गांधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related