भारतीय पायलट स्मित मछार को इजरायल देगा सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान, राष्ट्रपति ने की घोषणा

      Date:

      • फ्लाईदुबई की उड़ान में साहस और सूझबूझ दिखाने पर मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

      नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से नवाजने की घोषणा की है। बता दे की फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान गंभीर संकट के बीच कैप्टन स्मित ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया था। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान गंभीर स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे समय में कैप्टन स्मित ने कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखते हुए विमान और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रयास किए। उनके इस कदम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है।

      ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू ने की सराहना

          ​इस जांबाज कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की सराहना करते हुए कहा था कि एक भारतीय पायलट ने 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोक दिया है। इसके अलावा, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी फोन पर स्मित से बात कर उन्हें दुनिया का हीरो बताया था और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

          ​गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दिखाई हिम्मत

          ​इस पूरी घटना के दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वर्तमान में अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। खून से लथपथ और शारीरिक रूप से आहत होने के बावजूद उन्होंने जिस मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन किया, उसकी मिसाल पूरी दुनिया में दी जा रही है।

          फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन पर चाकू से नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला, इजरायली डॉक्टर ने बचाई जान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related