नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद का शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कोई विधायी कार्य नहीं हुआ और स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का एलान कर दिया। थोड़ी देर बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कक्ष में सांसदों को चाय पर आमंत्रित किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि संसद सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के साथ बैठक करते हैं। मानसून सत्र के समापन पर भी ऐसी बैठक हुई थी, लेकिन उसमें लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं हुए थे। इस बार की बैठक में प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।

संसद सत्र के बाद विपक्षी नेताओं से मिले प्रधानमंत्री
Date:
