मन की बात : प्रधानमंत्री ने खेलों में मिली उपलब्धियों को सराहा

      वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। मन की बात के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल के साथ ही वाराणसी में होने वाले काशी-तमिल संगमम का भी जिक्र किया।
          प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह महीना शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की आईसीसी महिला वर्ल्डकप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, और बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल हासिल किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई 7 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ। इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ ।

          नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बन रही

          प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की सुरक्षा मजबूत होने पर हर नागरिक गर्व महसूस करता है। हाल ही में आईएनएस माहे को नौसेना में शामिल किया गया। इसका स्वदेशी डिजाइन चर्चा में रहा और पुडुचेरी-मालाबार के लोग इसके नाम से खुश हुए, क्योंकि यह ऐतिहासिक जगह माहे पर आधारित है। इसके क्रेस्ट में उरुमी और कलारिपयट्ट की पारंपरिक तलवार जैसी झलक है। प्रधानमंत्री ने बताया कि नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है। 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाएगा।

          वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करने की अपील

          प्रधानमंत्री ने कहा कि प्यारे देशवासियों मैं आप सभी से वोकल फॉर लोकल के मंत्र को साथ लेकर चलने की अपील करता हूं। हाल ही में जी20 सम्मेलन के दौरान मैंने वैश्विक नेताओं को ऐसे उपहार भेंट किए, जो वोकल फॉर लोकल के मंत्र को बढ़ावा देते हैं। मैंने जापान की प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की चांदी की प्रतिमा भेंट की। इटली की पीएम को करीमनगर की एक कला भेंट की। मैं चाहता हूं कि दुनिया हमारे कारीगरों की प्रतिभा को पहचाने। मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल की भावना को देशवासियों ने अपना लिया है। हाल के त्योहारों की खरीद में लोगों ने मन से भारत के उत्पादों को चुना। इस बार युवाओं ने भी वोकल फॉर लोकल के अभियान को गति दी। आगामी क्रिसमस के समय भी वोकल फॉर लोकल की भावना का ध्यान रखे।

          मन की बात : प्रधानमंत्री ने छठ पर्व की बधाई दी, बोले- स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उछाल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...