फुट ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने से रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री बंद

      Date:

      • मरम्मत कार्य जारी, यात्रियों को हो रही परेशानी

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री को रेलवे प्रशासन ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सेकेंड एंट्री पर स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। प्रवेश द्वार पर मरम्मत कार्य जारी होने संबंधी सूचना बोर्ड लगाया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

          रेलवे स्टेशनजानकारी के अनुसार सेकेंड एंट्री के नीचे स्थित कोयला साइडिंग में चलने वाले किसी वाहन द्वारा फुट ओवरब्रिज को टक्कर मार दी गई थी, जिससे उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल इस मार्ग को बंद कर दिया। किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए फुट ओवरब्रिज के नीचे लोहे के एंगल भी लगाए गए हैं। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री के पास एसईसीएल की कोयला साइडिंग स्थित है, जहां खदानों से कोयला लाकर डंप किया जाता है। इसके बाद लोडर की मदद से कोयले को मालगाडिय़ों में भरकर आगे भेजा जाता है।

          मरम्मत पूरी होने तक बंद रहेगी सेकेंड एंट्री

          रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सेकेंड एंट्री बंद रहेगी। वाहन स्टैंड में खड़ी गाडिय़ों को पर्ची दिखाने के बाद ही बाहर निकाला जाएगा। कोरबा के सहायक रेलवे प्रबंधक (एआरएम) उत्कर्ष गौरव ने बताया कि फुट ओवरब्रिज के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

          ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की हुई मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related