दो साल में प्रदेश की हालत हर क्षेत्र में खराब : नेता प्रतिपक्ष महंत

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए कहा कि प्रदेश की हालत हर क्षेत्र में चिंताजनक है। उन्होंने धान खरीदी, कानून व्यवस्था और सरकारी व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया।
          डॉ चरणदास महंत ने तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को अभी भी धान बेचने में परेशानी हो रही है, वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में अडानी समूह के लिए विशेष स्थान बनाया जा रहा है और बस्तर जैसे क्षेत्र में खनिज संपदा का दोहन करने की तैयारी चल रही है। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान और हरीश परसाई भी उपस्थित थे।

          सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही

          डॉ. महंत ने कहा कि कानून व्यवस्था में सरकार का नियंत्रण नहीं है। धान खरीदी और सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी यह साबित करती है कि सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से अच्छे हो सकते हैं, लेकिन उनके पीछे कौन शासन चला रहा है, यह देखने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा की नीतियों और कथनी-कर्मनी में अंतर पर भी टिप्पणी की। महंत ने कहा कि पूरे प्रदेश में सत्यापन और बैंक लेन-देन के नाम पर लोगों से अवैध तरीके से पैसे मांगे जा रहे हैं। मनरेगा योजनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है।

          भाजपा ने दो साल में उगाही कर बड़ा भवन बनवा लिया

          कोरबा में भाजपा कार्यालय के निर्माण पर महंत ने कहा कि पार्टी ने दो साल में पर्याप्त उगाही कर बड़ा भवन बनवा लिया है। वहीं, एसआईआर कार्यक्रम में विशेष संप्रदाय के नाम काटे जाने की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हर बूथ से 200 से अधिक नाम काटने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका पर महंत ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह संगठित है। सरकार के सत्ता में आने के पहले साल विपक्ष शांत रहा, अब पूरी ताकत से सरकार का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि 4-5 कांग्रेसी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है और वे अपनी भूमिकाओं का ईमानदारी से पालन कर रहे हैं। महंत ने भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा राहुल गांधी से की गई सौजन्य मुलाकात पर कहा कि यह केवल औपचारिक बैठक थी और कांग्रेस प्रवेश के सवाल को उन्होंने खारिज कर दिया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...