कर्नाटक : मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्साकशी जारी

      शिवकुमार के समर्थन में विधायकों का एक और समूह पहुंचा दिल्ली

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी अब नई दिल्ली तक पहुंच गई है। इसी क्रम में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में एक और विधायकों का समूह नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। ये दल रविवार रात नई दिल्ली पहुंच भी गए। इस दल में कम से कम छह विधायक शामिल है।
          गौरतलब है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा किया। इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित पावर शेयरिंग समझौते की बातें भी सामने आई हैं। ऐसे में चर्चा तेज हो गई कि क्या अब डीके शिवकुमार को अगले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार कुछ और विधायक भी जल्द दिल्ली जा सकते हैं ताकि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का मुद्दा पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने रखा जा सके।
          नई दिल्ली पहुंचे विधायकों में एचसी बालकृष्णा (मगड़ी), केएम उदय (मद्दुर), नयना मोतम्मा (मुडिगेरे), इकबाल हुसैन (रमणगर), शरथ बचेगौड़ (होसकोटे) और शिवगंगा बसवराज (चनागिरी) शामिल हैं। गौरतलब है कि पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर कांग्रेस हाई कमांड कैबिनेट फेरबदल को मंजूरी देती है तो इसका मतलब होगा कि सिद्धारमैया पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और इससे शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के मौके कम हो जाएंगे।

          government job : कर्नाटक ग्रामीण बैंक में 1425 पदों पर भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...