छत्तीसगढ़ : ग्रामीण के घर में घुसा दंतेल, लोगों में दहशत

      Date:

          रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। बीती रात रायगढ़ में एक दंतेल हाथी ग्रामीण के घर में घुसने की कोशिश की। साथ ही दंतैल ने बाहरी गेट को तोडऩे की कोशिश भी की। घटना वनमंडल धर्मजयगढ़ के परिक्षेत्र छाल अंतर्गत परिसर ऐडू के ग्राम पुसल्दा (कोया मुड़ा) की है। हाथी की धमक से दहशत में आए घर वालों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा।
          जानकारी के मुताबिक जंगल से भटककर एक दंतेल हाथी कोयामुड़ा गांव निवासी हरिशचन्द्र राठिया के घर में घुस गया। उसने घर का मुख्य द्वार को तोडऩे का प्रयास किया। हाथी की इस हरकत से घर वाले और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। फिलहाल हाथी मित्र दल हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है। टीम ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की मूवमेंट अभी भी सक्रिय है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

          रायगढ़ में हाथी के हमले से 3 की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related