तमनार पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प की होगी जांच, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

      Date:

          रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायगढ़ जिले के तमनार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प की जांच होगी। जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

          रायगढ़रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में शनिवार को जिंदल के कोयला खदान के विरोध में आंदोलन कर रहे 14 गांव के ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल मारपीट की बल्कि बस समेत दो गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया था। हिंसक झड़प में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने घटनाक्रम के बाद 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक की हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण लिबरा के सीएचपी चौक पर कंपनी के गेट के सामने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। इससे कंपनी में भारी वाहनों का परिचालन ठप हो गया था। शनिवार को दल-बल से साथ पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देते हुए धरना समाप्त करने कहा। इस दौरान विरोध कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

          वाहन की टक्कर से साइकिल सवार के घायल होने से भड़के ग्रामीण

          बताया जा रहा है कि इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। इसी बीच खुरूषलेंगा गांव के पास भारी वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार ग्रामीण घायल हो गया, जिसके बाद माहौल गर्मा गया। घटना की जानकारी मिलते ही तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम एक टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और लातों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...