पेयजल आपूर्ति में नहीं होनी चाहिए लापरवाही : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • सभी लंबित और प्रगतिशील निर्माण कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों, प्रत्येक निकाय सुनिश्चित करे नियमित जल आपूर्ति और साफ-सफाई

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम और नगर पालिकाओं द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, डीएमएफ के स्वीकृत कार्यों और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता और क्रियान्वयन के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में शहरी क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कहीं भी पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए। विशेष रूप से स्लम एरिया और खदान प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए। आवश्यक स्थानों पर टैंकर से पानी की आपूर्ति के इंतजाम करने, जलस्रोतों और बोर का परीक्षण करने, टैंकर और मोटर की स्थिति की जांच करने, सबमर्सिबल पंप का अतिरिक्त बैकअप तैयार रखने और जरूरत पडऩे पर नए बोर कराने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने डीएमएफ के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से अब तक स्वीकृत निर्माण कार्यों की क्रमवार जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रगतिशील कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने और अप्रारंभ कार्यों को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य, स्कूल और कॉलेजों में स्वीकृत सायकल स्टैंड, विभिन्न शेड, डोम, बालक-बालिका शौचालय, स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक, रेडक्रॉस सोसायटी जैसी आवश्यक सुविधाओं के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत किए जाएं और प्रत्येक कार्य के साथ फोटोग्राफ भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित सभी नगरीय निकायों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

          स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने दिए निर्देश

          बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया गया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बढ़ाया जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शौचालय निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। वहीं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रगतिशील कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत पूर्ण हो चुके मकानों को पात्र हितग्राहियों को जल्दी से आबंटित किया जाए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को संपत्ति कर की वसूली बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। सामाजिक पेंशन योजना के छूटे हुए लाभार्थियों का ई-केवाईसी जल्द पूरा करने का भी आदेश दिया गया।

          प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता

          बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए डीएमएफ से प्रस्तावित विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्राप्त प्रस्तावों का जिला स्तर पर परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी प्रगति से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें और भविष्य में प्रत्येक कार्य के फोटोग्राफ समयबद्ध अपलोड करें। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रगति प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है और सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण हों।

          लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

          कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, हसदेव बैराज और गृह निर्माण मंडल अंतर्गत लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित और प्रगतिशील निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर बैठक में नगरीय निकायों की समग्र प्रगति, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, निर्माण कार्य और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

          घरेलू रसोई गैस की कमी नहीं, अवैध भंडारण व ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दो माह में सुनिश्चित करें मसाहती ग्रामों का सर्वे : कलेक्टर

              कलेक्टर ने ली तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक...