कोरबा। (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा जिले में भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपी को अरेस्ट किया है। घटना में प्रयुक्त कार व कुल्हाड़ी और चाकू भी पुलिस ने जब्त किया हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और चुनावी रंजिश सामने आई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। इस हत्याकांड में कुल 4 आरोपी शामिल थे, जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद है। हत्या की वजह व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और चुनावी रंजिश सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अक्षय गर्ग को बेरहमी से मारा है। उसके शरीर पर 8 से 10 बार हमला किया।

बता दे कि कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में 23 दिसंबर को भाजपा नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की अज्ञात लोगो ने हत्या कर दी थी । जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से उनका विवाद बढ़ गया था।करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी ।
अर्बन क्रूजर वाहन से मिला सुराग

जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय एक अर्बन क्रूजर वाहन नजर आई थी। यह वाहन साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद की है। पुलिस के अनुसार यह वाहन वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था। मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से चला गया। पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जब्त कर मुस्ताक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

