जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

      Date:

      • शासकीय ई-मेल पर आया धमकी भरा संदेश, कोर्ट परिसर कराया गया खाली

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बिलासपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

          जिला न्यायालयधमकी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन दोनों न्यायालय परिसरों को तत्काल खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

          बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

          धमकी को गंभीरता से लेते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल की जांच की जा रही है। स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और मामले की जांच जारी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...