सरगुजा-जगदलपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

      Date:

          सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com) सरगुजा और जगदलपुर जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल सीधे जिला न्यायाधीश को भेजा गया था। इसके बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा हुआ है। धमकी देने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

          जिला न्यायालयसूचना मिलने के बाद सरगुजा एसपी और एएसपी सहित पुलिस की टीम तुरंत जिला न्यायालय पहुंची। सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। वाहन मेटल डिटेक्टर से जांचे जा रहे हैं। सरगुजा एसपी ने बताया कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। इस बीच, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पूरे कोर्ट परिसर की बारीकी से जांच जारी है और सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात की गई है।

          जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...