एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत, कमरे में जलाया था कोयला

      Date:

          सूरजपुर  (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका चार साल का मासूम बेटा शामिल है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

          छत्तीसगढ़

          प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए परिवार ने कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। दुर्भाग्यवश कमरे में न तो खिड़की थी और न ही कोई रोशनदान जिससे धुआं बाहर निकल सके। धीरे-धीरे पूरा कमरा धुएं से भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।

          मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके चार वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 4 माह में निर्णय के निर्देश

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण...

              33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री देवांगन ने किया लोकार्पण

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम...