63 ट्रेनों के समय में बदलाव, नई टाइमिंग पर चलेंगी पैसेंजर-एक्सप्रेस ट्रेनें

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नए साल के पहले दिन यानि आज से बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के समय सारिणी में बदालव किया है। रेलवे ने 63 ट्रेनों के समय में 5 से 25 मिनट का बदलाव किया है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाते हुए रेलवे ने समय की बचत करने का दावा किया है।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जानकारी जरूर जान लें। जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यात्री संबंधित स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र या पश्चिम-मध्य रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से 1 जनवरी 2026 से लागू नई समय-सारणी की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि, हर साल अलग-अलग स्टेशन पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चलता है। इसकी वजह से हर साल एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी तय की जाती है। गाडिय़ों के आने-जाने के समय में गति बढऩे से बदलाव होता है। इसलिए 2026 में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          55 एक्सप्रेस व 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल

          रेलवे में 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में जोन से होकर रेलवे से चलने वाली और होकर गुजरने वाली 63 गाडिय़ों के समय में आंशिक बदलाव होगा। इसमें अप दिशा और डाउन दिशा की 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी।

          छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट ने खारिज की रेलवे की याचिकाएं, नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को मिली राहत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...