नए वर्ष मेें पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ेगी सैलानियों की भीड़, पुलिस रहेगी अलर्ट

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नव वर्ष के आगमन के साथ पिकनिक स्पॉट गुलजार हो रहे हैं। सैलानी सतेरंगा व देवपहरी में हरी- भरी वादियों के बीच सुकुन के पल बिताने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के समस्त थाना, चौकी व यातायात पुलिस इकाइयों को विशेष सतर्कता, चेकिंग व निगरानी अभियान के निर्देश दिए गए हैं।

          picnic spotसतरेंगा बांगो डूबान के क्षेत्र में आता है। पानी के किनारे पर्यटक आसानी से घूम-फिर सकते हैं और दूर तक नजर आते पानी के नजारों को देख सकते हैं। आसपास में हरे-भरे पेड़ पौधे है, जहां पर चहलकदमी की जा सकती है। कुछ साल पहले तक सतरेंगा तक जाने पक्की सड़क भी नही थीं। अब पक्की सड़क के बन जाने के बाद सतरेंगा तेजी से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां पर्यटन विभाग द्वारा काटेज भी बनाएं गए हैं। जहां ठहरने और रात रूक कर सुबह तथा शाम के नजारों को भी निहारा जा सकता है। पर्यटक पर्यटन के वेबसाइट में जाकर यहां उपलब्ध कक्ष की बुकिंग कर सकते हैं।

          बुका में सैलानी लेंगे नौका विहार का मजा

          बुका पर्यटन क्षेत्र में भी सर्द मौसम में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां की शांति और खुले जल विस्तार पर्यटकों को सुकून का अनुभव कराते हैं। ठंडी हवा के बीच नाव की सैर और दूर तक फैली जलराशि का नजारा लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है। पर्यटन विभाग द्वारा बुक क्षेत्र को विकसित करने की योजना के चलते यहां सुविधाएं धीरे-धीरे बढ़ रही हैं, जिससे यह इलाका भविष्य का प्रमुख जल पर्यटन केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। नव वर्ष मे जिले के पिकनिक स्थलों मे लोगो की भीड़ उमड़ पड़ेगी। जिसमें बुका भी शामिल है।

          पिकनिक स्थलों पर की गई है पुलिस बल की तैनाती

          नववर्ष पर जिले के ढाबा संचालकों की बैठक तथा होटल, सराफा बाजार, मोबाइल दुकानों, बैंक मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों व पर्यटन क्षेत्रों में संभावित भीड़ को देखते हुए वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार का जोखिमपूर्ण व्यवहार न करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग, दो पहिया वाहन चालकों व पीछे बैठने वालों द्वारा हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...