प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग विमान तालाब में गिरा

      Date:

      • पैराशूट से कूदकर 3 जवान सुरक्षित

          प्रयागराज (एजेंसी)। प्रयागराज में सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान हवा में डगमगाने के बाद शहर के बीच स्थित एक तालाब में गिर गया। हादसे से पहले विमान में सवार तीन जवान पैराशूट के जरिए कूद गए और उनकी जान बच गई।

          प्रयागराजहादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे माघ मेले से लगभग 3 किलोमीटर दूर केपी कॉलेज के पीछे हुआ। जिस जगह विमान गिरा, उसके आसपास स्कूल और रिहायशी इलाके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान से तेज आवाज आई और फिर लाल रंग का विमान नीचे गिरता दिखा। कुछ ही देर में पैराशूट खुलते दिखाई दिए। तालाब में गिरने के बाद तीनों जवान दलदल में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। बाद में सेना का हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंच गया। तालाब में चारों ओर जलकुंभी फैली होने के कारण विमान तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य जारी है।

          America plane crash : अमेरिका में विमान हादसा, 4 लोगों की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...