
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। देश एवं प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के सभी नागरिकों से Tricolor in every home हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं।
देश एवं प्रदेश में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Tricolor in every home ”हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा। Tricolor in every home राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल झण्डा फहराने की परंपरा नहीं है बल्कि हमारी राष्ट्र भक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के साथ हमारा जुड़ाव, हमारे संविधान, संप्रभुता और गौरवशाली विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। Tricolor in every home
तो निजी विश्वविद्यालय को बंद करने की कार्यवाही की जाएगी – राज्यपाल