करंट की चपेट में आकर मादा भालू सहित दो शावकों की मौत, 11 केवी तार टूटने से हुआ हादसा

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में करंट लगने से एक मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

          कटघोरा वन मंडल

          जानकारी के अनुसार घटना 11 केवी बिजली तार टूटने के कारण हुई। बताया जा रहा है कि एक पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से बिजली लाइन टूट गई थी, जिससे तार में करंट प्रवाहित होता रहा। गुरुवार दोपहर ग्राम सलाईगोट के ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने टूटे हुए बिजली तार और तीनों भालुओं के शव देखे। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक तार टूटने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी, लेकिन जंगल से गुजर रही 11 केवी लाइन में करंट बना हुआ था। टहनी गिरने के कारण खंभे से अर्थिंग होने लगी, जिससे तार में लगातार करंट प्रवाहित होता रहा। ऐसे में बड़ा हादसा ग्रामीणों के साथ भी हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय तक करंट चालू रहना बेहद खतरनाक था और समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

          अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

          वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। केंदई वन परिक्षेत्र (सामान्य) की ओर से वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। अधिनियम के उल्लंघन के मामले में संबंधित पारेषण कंपनी के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...