Friday, February 13, 2026

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से दो कैदी फरार

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला न्यायालय परिसर रायपुर से दो कैदी बाप-बेटे पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो गए। दोनों कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। दोनों कैदियों की 4 घंटे तक तलाश की गई। कैदियों के नहीं मिलने पर सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई है।

कोर्ट परिसर

जानकारी के अनुसार फरार कैदियों के नाम राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मार्कण्डेय हैं। दोनों को मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आरक्षक ईसरार गौरी को आरोपियों की निगरानी सौंपी गई थी। पेशी पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी भीड़भाड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए।

पुलिस ने तुरंत कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इसके बाद आरक्षक ने सिविल लाइन थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराई। कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिससे फरार कैदियों के संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share post:

Popular

More like this
Related