महासमुंद में 2.95 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

      Date:

      महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 560 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है।

          पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र नंबर के एक वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर जाया जा रहा है। इसके बाद एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रेहटीखोल जांच चौकी के पास नाकेबंदी की। संदेह के आधार पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई 16 बोरियों से 560 किलो गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में करीब 35 किलो गांजा रखा गया था। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल आइशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

          ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे गांजा

          पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय रविन्द्र पवार (30 वर्ष) और स्वराज महाजन (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के जलगांव जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओडिशा के बरहमपुर क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 20(बी)(II)(सी) के तहत कार्रवाई की है। अब पुलिस गांजे की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

          ड्राई फ्रूट्स, पैकर्स एंड मूवर्स की आड़ में तस्करी, 6.85 क्विंटल गांजा जब्त, 13 गिरफ्तार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related