दो दशक बाद उद्धव और राज की पार्टी में गठबंधन

      Date:

      • उद्धव बोले- मराठी लोग अब चूके तो खत्म हो जाएंगे

          मुंबई (एजेंसी)। दो दशक बाद चचेरे भाई उद्धव ठाकरे (शिवसेना UBT) और राज ठाकरे (MNS) बीएमसी चुनाव के लिए एकजुट हुए हैं। दोनों भाइयों ने अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। दोनों नेताओं ने मुंबई के वर्ली स्थित होटल ब्लू सी में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा की। बता दें कि अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और वोटर्स को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।

          बीएमसी चुनाव उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम साथ रहने के लिए ही एकजुट हुए हैं। मुंबई या महाराष्ट्र पर किसी ने टेढ़ी नजर डाली, तो उसकी सियासत खत्म कर देंगे, यह शपथ लेकर हम साथ आए हैं। विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा ने यह गलत प्रचार किया था कि कटेंगे, तो बटेंगे। इसी पर अब हम मराठी लोगों से यह कहना चाहते हैं कि अगर अब चूक गए, तो खत्म हो जाओगे। अगर आपस में फूट पड़ी, तो पूरी तरह खत्म हो जाओगे। मराठी माणूस किसी के आड़े नहीं आता, लेकिन अगर कोई उसके रास्ते में आ गया, तो वह उसे वापस नहीं जाने देता। वहीं राज ठाकरे ने कहा कि किसी भी दल से महाराष्ट्र बड़ा है। हम अभी कोई आंकड़ा नहीं बताएंगे। समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी। बहुत दिनों से महाराष्ट्र जिसका इंतजार कर रहा था, उस शिवसेना-मनसे के बीच आज आखिरकार गठबंधन हो गया है। घोषणा से पहले उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अपने परिवारों के साथ शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...