Friday, February 6, 2026

अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो की मौत

Date:

कांकेर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर में नेशनल हाइवे-30 पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलगांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रूजर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना में क्रूजर सवार 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

UP car accident : तेज बोलेरो कार नहर में गिरी, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...