7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह

      Date:

      • नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पंडुम महोत्सव समापन में होंगे शामिल

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रविवार को राज्य में नक्सलवाद की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

          केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
          File photo

          केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद समाप्त करने के लिए तय की गई 31 मार्च 2026 की समयसीमा नजदीक आ चुकी है। इस डेडलाइन की सार्वजनिक घोषणा स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की थी। इससे पहले वे 4 अक्टूबर 2025 को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने बस्तर आए थे।

          नक्सल डेडलाइन में दो महीने शेष

          छत्तीसगढ़ सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। अब निर्धारित समयसीमा में करीब दो महीने का समय शेष है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

          उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा करेंगे शाह

          कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री 5 फरवरी को विभिन्न राज्यों के दौरे पर निकलेंगे और 7 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसे 31 मार्च की डेडलाइन से पहले अंतिम सुरक्षा समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

          केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...