उद्योग मंत्री देवांगन ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन और डिवाइडर प्लांटेशन भी लोकार्पित

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं अनावरण किया। इस दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में मिनी गार्डन का लोकार्पण तथा दर्री बराज पुल के समीप स्थापित कोलमैन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वहीं, पुष्पलता उद्यान के सामने सड़क डिवाइडर प्लांटेशन को भी जनसेवा के लिए समर्पित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहीं।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर की स्वच्छता के साथ-साथ थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी एवं रोड साइड प्लांटेशन के माध्यम से सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दर्री बराज पुल के पास कोलमैन की प्रतिमा स्थापित की गई है। कार्यक्रम में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित कई पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1774625746/Raipur-Industry-Minister-unveiled-Coleman-s-statue

          शहर के प्रमुख मार्गों पर मल्टीकलर फूलों से सजावट

          सिविल लाइन में निगम आयुक्त के बंगले के समीप विकसित मिनी गार्डन का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया गया। इसके अलावा, नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों को मल्टीकलर फूलों से सजाने का कार्य भी किया जा रहा है। सुभाष चौक स्थित पुष्पलता उद्यान से कोसाबाड़ी मार्ग तक डिवाइडर पर इमोजी थीम के अंडाकार गमलों में वोगनबेलिया एवं यूफार्बिया के बहुरंगी पौधे लगाए गए हैं, जिन्हें भी जनसेवा में समर्पित किया गया।

          अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हिरण का शिकार कर रिसार्ट में बनाया मीट, मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित बेलगहना...