UPPSC ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 513 पदों पर निकाली भर्ती

      एज लिमिट 40 साल, सैलरी 1 लाख 82 हजार तक

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 513 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2026 है।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, बीएस या बी आर्क में डिग्री।
          • नॉन इंजीनियरिंग में लेक्चरर फॉर्म भरने के लिए फिजिक्स/केमिस्ट्री/इंग्लिश/मैथमेटिक्स में मास्टर डिग्री।
          • टेरिटोरियल आर्मी में 2 साल की सेवा देने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

          एज लिमिट 

          • उम्र की गिनती 01 जुलाई, 2025 के आधार पर की जाएगी।
          • न्यूनतम : 21 वर्ष
          • अधिकतम : 40 वर्ष
          • विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

          सैलरी 

          • 56,100 -182400 रुपए प्रतिमाह

          फीस 

          • अनारक्षित/ईईएस/ओबीसी : 225 रुपए
          • एससी/एसटी : 105 रुपए
          • पीडब्ल्यूबीडी : 25 रुपए
          • एक्स सर्विसमैन : 105 रुपए

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • लिखित परीक्षा
          • इंटरव्यू
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

          एग्जाम पैटर्न 

          • पेपर की संख्या : 2
          • नेगेटिव मार्किंग : एक तिहाई मार्क्स
          • ड्यूरेशन : ढाई घंटे

          पेपर – 1 

          सब्जेक्टक्वेश्चन नंबरमार्क्स
          जनरल हिंदी2575
          सब्जेक्ट/स्ट्रीम100300
          टोटल125375

          पेपर – 2 

          सब्जेक्टक्वेश्चन नंबरमार्क्स
          जनरल स्टडीज2575
          सब्जेक्ट/स्ट्रीम100300
          टोटल125375

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
          • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
          • Notifications/Advertisement सेक्शन में Technical Education Department UP,- Examination के लिंक पर क्लिक करें।
          • अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
          • लेक्चरर मैकेनिकल इंजीनयिरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, पेंट टेक्नोलॉजी, लेक्चरर फुटवेयर, लेदर टेक्नोलॉजी आदि आपको जिस भी पोस्ट पर अप्लाई करना है, उसे सामने Authenticate With OTR के लिंक पर क्लिक करें।
          • अब Authenticate with OTR Server के लिंक पर क्लिक करके अपना ओटीआर नंबर भर दें। लॉगइन करने बाद फॉर्म भरना शुरू करें।
          • मोबाइल नंबर, मेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
          • मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          UPPSC ने टाउन प्लानर, रिसर्च असिस्टेंट की निकाली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...