नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। Government Job संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीबीआई में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और लेक्चरर के 84 पदों की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 19
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 25
लेक्चरर (बॉटनी) 8
लेक्चरर (केमिस्ट्री) 8
लेक्चरर (इकोनॉमिक्स) 2
लेक्चरर (इतिहास) 3
लेक्चरर (होम साइंस) 1
लेक्चरर (फिजिक्स) 6
लेक्चरर (साइकोलॉजी) 1
लेक्चरर (सोशियोलॉजी) 3
लेक्चरर (जूलॉजी) 8
कुल पदों की संख्या 84
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- लॉ डिग्री और पोस्टग्रेजुएशन के साथ बीएड
फीस
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष : 25 रुपए
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और किसी भी समुदाय की महिला : नि:शुल्क
एज लिमिट
- अधिकतम 45 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- इंटरव्यू के बेसिस पर
सैलरी
- लेवल – 7 से लेवल – 10 के अनुसार
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Online Recruitment Application’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां ‘Apply Now’ लिंक पर जाएं और लेक्चरर या पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का फॉर्म भरें।
- अगर आप पहली बार यूपीएससी का फॉर्म भर रहे हैं तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगइन करें।
- फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

