Friday, February 6, 2026

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यवंशी ने सिर्फ 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए और अपने करियर का तीसरा टी20 शतक जड़ दिया। इस पारी के साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

वैभव सूर्यवंशीवैभव सूर्यवंशी की इस पारी में सात चौके और सात छक्के शामिल थे और उनकी यह पारी कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स में दर्शकों के लिए किसी रोमांचक शो से कम नहीं थी। सूर्यवंशी ने मैदान के हर हिस्से में शॉट्स लगाए और महाराष्ट्र के गेंदबाजों को बेबस कर दिया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतकवीर

उम्रखिलाड़ीखिलाफ (साल)
14 साल 250 दिनवैभव सूर्यवंशीमहाराष्ट्र (2025)
18 साल 118 दिनविजय जोलमुंबई (2013)
18 साल 135 दिनआयुष म्हात्रेविदर्भ (2025)
19 साल 25 दिनशेख राशीदअरुणाचल प्रदेश (2023)
19 साल 30 दिनअक्षत रेड्डीमुंबई (2010)

अंडर-19 : वैभव सूर्यवंशी ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...