वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, मिला नंबर-1 का ताज

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच मैच खेला जा रहा है। यूएई के खिलाफ भारत के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने दमदार शतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों में कुल 171 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल रहे।
          वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे मैचों की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। माइकल ने यूथ वनडे मैच में साल 2008 में नामीबिया के खिलाफ अपनी पारी में 12 छक्के जड़े थे। अब वैभव ने धमाकेदार बल्लेबाजी से 17 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन भी निकल रहे हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ दमदार शतक लगाया था और 108 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा एशिया कप राइजिंग सुपरस्टार्स में उन्होंने यूएई के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी ठोकी थी, तब उन्होंने सिर्फ 42 गेंद खेलते हुए कुल 144 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 15 छक्के जड़े। उनकी काबिलियत को देखते हुए ही क्रिकेट पंडित ये मान रहे हैं कि जल्द ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है।

          सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related