ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

      Date:

      • मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम

          डोंगरगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। जंगल में नीम की पत्तियां लेने गए ग्रामीण पर अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण केजऊ राम कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के पंजों से सिर पर गहरी चोट आने के बाद ग्रामीण व परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

          तेंदुआमिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थाना के मोहारा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लोझरी में यह घटना घटित हुई। यह कोई पहली घटना नहीं है। डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र में बीते कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां लगातार सामने आती रही हैं। कुछ माह पूर्व इसी क्षेत्र में एक तेंदुए का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, इसके बाद भी जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की मूवमेंट थमी नहीं, बल्कि धीरे-धीरे खतरा और बढ़ता चला गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लोझरी, मोहारा, और आसपास के जंगलों में शाम ढलते ही तेंदुए की मौजूदगी महसूस की जाती है। मवेशियों के शिकार की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब इंसानों पर हमला होना गंभीर चेतावनी माना जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से स्थायी निगरानी या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

          ट्रेन के इंजन से टकरा कर तेंदुआ की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...