मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, बोले- संयंत्र से निकलने वाले वेस्ट से फसलों को नुकसान

      Date:

          कोंडागांव (AkhandBharatHNKP.Com)। कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्लांट पर करीब 700-800 ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और पत्थर लेकर ऑफिस में तोडफ़ोड़ की। प्लांट के कैंपस में खड़ी कारें, ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

          मक्का प्लांटमामले में ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट से निकलने वाला वेस्ट उनके खेतों तक पहुंच रहा है और फसलें खराब हो रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उनका गुस्सा भड़क गया। इस हमले में करीब 10 से 20 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है। कांकेर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, और प्लांट के बाहर भारी पुलिस तैनात है। गांव की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है और ग्रामीण अब फोर्स पर दूर से गुलेल से हमला कर रहे हैं। वहीं एक ड्राइवर ने बताया कि हमले के दौरान उसने जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि, अभी तक प्लांट प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

          ये है पूरा मामला

          मक्का प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट सीधे किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है। लंबे समय से प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्लांट का घेराव कर दिया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...