हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बांकी थाना क्षेत्र के बलगी-सुराकछार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

          सड़क हादसे

          मृतक की पहचान रामेश्वर सिंह कंवर (36) निवासी सलियाभांठा, थाना बांकी मोंगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बलगी जा रहा था, तभी ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।

          दो घंटे बाद खुला जाम

          सूचना पर थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। शासन की ओर से तत्काल सहायता राशि दिलाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर एनसीए कैंप के लिए चयनित 

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन युवा...

              रेड कॉरिडोर का अंत, अब हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर : मुख्यमंत्री

              प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित...