आईसीसी रैकिंग : रोहित शर्मा नंबर वन, विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आईसीसी रैकिंग में रोहित शर्मा का पहले नबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है। वहीं बिना कोई मैच खेले विराट कोहली को भी हल्का सा फायदा मिला है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वे इस बार दो स्थान नीचे आ गए हैं।
          इस वक्त लगातार मैच खेले जा रहे हैं और हर सप्ताह आने वाले आईसीसी की रैंकिंग में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 781 रेटिंग के साथ पहले नंबर पन बने हुए हैं। उन्हें फिलहाल कोई खतरा भी नजर नहीं आता। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 764 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 746 की रेटिंग लेकर तीसरे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल अभी भी नंबर 4 पर ही हैं। हालांकि अभी कुछ ही दिन पहले तक वे पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए थे, लेकिन अब वे लगातार नीचे आते चले जा रहे हैं।

          ट्रेविस हेड और रचिन रवींद्र को दो स्थानों का फायदा

          बाकी टॉप 10 की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ट्रेविस हेड ने दो स्थानों की छलांग मारी जरूर है, लेकिन वे अभी 11वें ही स्थान पर पहुंच पाए हैं। उनकी रेटिंग 653 की है। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को भी दो स्थानों का फायदा मिला है। वे 652 की रेटिंग के साथ नंबर 12 पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनोंं में जो और वनडे मैच होंगे, उसके बाद फिर से रैंकिंग में बदलाव होगा।

          आईसीसी : प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट प्लेयर्स के नामों का ऐलान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...