5 साल बाद नंबर वन बल्लेबाज बने विराट कोहली, रोहित तीसरे नंबर पर

      Date:

          मुंबई (एजेंसी)। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 5 साल बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी रैंकिंग में उन्होंने भारत के ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब तीसरे नंबर पर हैं, उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ।

          विराट कोहलीविराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की शानदार पारी खेली, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिला। अब उनके 785 रेटिंग पॉइंट्स हैं। यह विराट के करियर में 11वीं बार नंबर-1 पोजिशन है और अप्रैल 2021 के बाद यह पहला मौका है। पिछले हफ्ते वे नंबर-2 पर थे। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल एक स्थान ऊपर उठकर नंबर-2 पर हैं, उनके 784 रेटिंग पॉइंट्स हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल 1 रेटिंग अंक का अंतर है। वहीं, रोहित शर्मा ने साल का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला और 29 बॉल पर 26 रन बनाए। उनकी रेटिंग अब 775 रह गई है।

          गेंदबाजों में सिराज ने किया धमाका

          गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज ने पांच स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर कब्जा किया। उनके साथ बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज भी इसी स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने भारत के खिलाफ 4 विकेट लेकर करियर-बेस्ट प्रदर्शन किया और रैंकिंग में 27 स्थान ऊपर उठकर 69वें नंबर पर आ गए। ऑलराउंडर रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

          आईसीसी रैकिंग : रोहित शर्मा नंबर वन, विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related