Friday, February 6, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने किया इंडिया एनर्जी वीक का वर्चुअल उद्घाटन

Date:

  • बोले—भारत एनर्जी सेक्टर के लिए अवसरों की भूमि, तेजी से बढ़ रही है मांग

पणजी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इंडिया एनर्जी वीक 2026 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज एनर्जी सेक्टर के लिए अवसरों की भूमि बन चुका है, क्योंकि यहां ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसका सीधा असर ऊर्जा उत्पादों की बढ़ती मांग के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपनी जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए भी बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का पूरक है और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देने के साथ-साथ सेवा क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स बताते हुए कहा कि यह समझौता वैश्विक जीडीपी के लगभग 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के लगभग एक-तिहाई हिस्से को कवर करता है। यह समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों की करोड़ों आबादी के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा लोकतंत्र और कानून के शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

30 जनवरी तक चलेगा इंडिया एनर्जी वीक

इंडिया एनर्जी वीक 2026 एक वैश्विक ऊर्जा प्रदर्शनी एवं सम्मेलन है, जो 30 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 75 हजार से अधिक ऊर्जा क्षेत्र के पेशेवर, 700 से ज्यादा प्रदर्शक और 550 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 120 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 12 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंट्री पवेलियन और 11 थीमेटिक जोन बनाए गए हैं, जिनमें तेल एवं गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, बायोफ्यूल, इलेक्ट्रिफिकेशन, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेट-जीरो पाथवे जैसे विषय शामिल हैं।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम : पीएम मोदी

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...