अदीस अबाबा। एजेंसी (AkhandBharatHNKP.Com)। इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के बाद उसकी राख का गुबार दिल्ली तक पहुच गई । इस कारण से एयर इंडिया ने 10 फ्लाइट्स रद्द कर दी है और कई कंपनियो के फ्लाइट्स के रूट बदले जा सकते है।

जानकरी के मुताबिक इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद फट गया। सोमवार रात राख का गुबार दिल्ली के आसमान पर भी छा गया। इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट के अनुसार राख का यह गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। इस गुबार की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि आम लोगों की जिंदगी पर इसका असर काफी कम होगा।
राख का यह बादल राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर फैल चुका है। इसका एक हिस्सा गुजरात को भी छू सकता है। रात में पंजाब, पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाके और हिमाचल पर इसका असर दिखने इसे देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी है।

