सुरों की मलिका आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

      Date:

      मुंबई (एजेंसी)। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और सुरों की मलिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

          आशा भोसले

          जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और सीने में तकलीफ की शिकायत भी थी। बाद में परिवार की ओर से बताया गया था कि उन्हें थकान और चेस्ट में दिक्कत है तथा जल्द स्वस्थ हो जाएंगी, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास पर व्यवस्था रहेगी। अंतिम संस्कार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा।

          12 हजार से ज्यादा गीतों को दी आवाज

          आशा भोसले ने अपने लंबे और गौरवशाली करियर में 12 हजार से अधिक गीत गाए। उन्होंने हिंदी के साथ मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनके सदाबहार गीतों में ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘ये मेरा दिल’, ‘इन आंखों की मस्ती’ जैसे गीत शामिल हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              सिलीगुड़ी से प्रधानमंत्री मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले- 15 साल का हिसाब देना होगा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम...