अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं पत्नी हेमा मालिनी

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते 11 दिनों से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उनका पूरा परिवार उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा था। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अचानक मंगलवार सुबह अफवाह फैल गई कि धर्मेंद की मौत हो गई है। इसका परिवार ने खंडन किया और बेटी ईशा देओल ने अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया। अब इस पर हेमा मालिनी का भी रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।
          हेमा मालिनी ने मौत की अफवाह का खंडन करते हुए लिखा जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजि़म्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें। इससे कुछ मिनट पहले ही बेटी ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ऐसा लगता है कि मीडिया हद से ज्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता प्रदान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

          रंगा बिल्ला की हिट लिस्ट में शामिल थे बॉबी देओल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...